Last Updated:
एआई समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा.
इस द्विपक्षीय वार्ता का मकसद सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ में दोनों देशों के अजेय दबदबे को और मजबूत करना है. इस दौरे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति लूला के साथ ब्राज़ील का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है, जिसमें 14 मंत्री और 150 से ज्यादा टॉप सीईओ शामिल हैं.
क्या है इस महाबैठक का पूरा शेड्यूल?
सुबह 11:00 बजे: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू होगी.
दोपहर 12:30 बजे: दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा से जुड़े कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
इसके बाद दोनों नेता एक साझा बयान (Joint Statement) जारी कर दुनिया को अपनी रणनीतिक साझेदारी का कड़ा संदेश देंगे.
मीटिंग के 3 सबसे बड़े और रणनीतिक एजेंडे:
1. 20 अरब डॉलर का महा-टारगेट और व्यापारिक गदर
दोनों देशों के बीच वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर का है. कल की बैठक में इसे 2030 तक 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने के मेगा प्लान पर मुहर लगेगी. ब्राज़ील से आए 150 सीईओ ऊर्जा, रक्षा, डिजिटल तकनीक, और एयरोस्पेस सेक्टर में भारत के साथ बड़े निवेश की रूपरेखा तैयार करेंगे.
2. क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर ‘गेम-चेंजर’ डील
राष्ट्रपति लूला ने 19-20 फरवरी को नई दिल्ली में हुए ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) में हिस्सा लिया था. कल की बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स (Critical Minerals), रेयर अर्थ एलिमेंट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में तकनीकी सहयोग को लेकर एक बहुत बड़े समझौते पर हस्ताक्षर होने की पूरी संभावना है. भारत और ब्राज़ील दोनों का मानना है कि तकनीकी नियमों पर पश्चिमी देशों का एकाधिकार नहीं चलना चाहिए.
3. ग्लोबल साउथ का बॉस कौन? BRICS और G20 में सहयोग
भारत और ब्राज़ील ग्लोबल साउथ के दो सबसे बड़े और ताकतवर लोकतंत्र हैं. यह बैठक बहुपक्षीय मंचों जैसे BRICS और G20 में विकासशील देशों की आवाज को और बुलंद करेगी. पीएम मोदी के 2025 के ब्राज़ील दौरे में जिन साझा लक्ष्यों (स्वास्थ्य, फार्मा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर) की नींव रखी गई थी, कल की बैठक उन्हें एक नई रफ्तार देगी.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.