होली से एक दिन पहले यानी 3 मार्च 2026 को सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज हुई है. 2 मार्च को इज़राइल-ईरान तनाव के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन आज बाजार थोड़ा शांत दिखा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में 24 कैरेट सोना एक लाख 70 हजार 650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चेन्नई में इसका भाव एक लाख 70 हजार 830 रुपये है. 22 कैरेट सोना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में एक लाख 56 हजार 290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई और हैदराबाद में यह एक लाख 56 हजार 590 रुपये है. अलग-अलग शहरों में दाम लोकल टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण बदलते हैं. 28 फरवरी को इजराइल- अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इससे वैश्विक बाजार में डर बढ़ा और सोने की मांग बढ़ गई. होली के कारण आज शेयर बाजार बंद है. कुछ राज्यों में बैंक की भी छुट्टी है. एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर 2.53% ऊपर बंद हुए. चांदी 0.9% नीचे रही. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोमवार को सोना और चांदी में बड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है. कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञ पैनिक सेलिंग से बचने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है. निवेशकों को रोज दाम चेक करने चाहिए.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.