Gold Rate Today: सोमवार को खुलते ही सोना-चांदी चमके! चांदी एक दिन में ₹12,000 उछली,सोना ₹1.52 लाख के पार, जानें आज के रेट
Gold Rate Today: आज सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. खासकर चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया. एक ही दिन में चांदी ₹12,000 से ज्यादा महंगी हो गई, जबकि पिछले हफ्ते सोने के दाम भी ₹3,000 से अधिक बढ़ चुके थे. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,381 बढ़कर एक लाख 52 हजार 78 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं एमसीएक्स पर भी सोने में तेजी दिखी और अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹2,200 चढ़कर एक लाख 613 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. चांदी की बात करें तो मई डिलीवरी वाली चांदी में भारी उछाल आया. इसकी कीमत ₹12,000 से ज्यादा बढ़कर दो लाख 62 हजार 526 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह चांदी में पिछले कई महीनों की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.