- Hindi News
- Business
- Gold Silver Rates India | Silver Up ₹2370 To ₹2.39 LakhKg, Gold ₹1.49 Lakh10g
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 29 अप्रैल को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 39 रुपए महंगा होकर 1,48,821 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,48,782 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं एक किलो चांदी 2,370 रुपए महंगी होकर 2,38,911 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 28 अप्रैल को इसकी कीमत 2,36,541 लाख रुपए प्रति किलो थी।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | ₹1,48,821 |
| 22 | ₹1,36,320 |
| 18 | ₹1,11,616 |
| 14 | ₹87,060 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,51,530 |
| मुंबई | ₹1,51,370 |
| कोलकाता | ₹1,51,370 |
| चेन्नई | ₹1,52,190 |
| जयपुर | ₹1,51,530 |
| भोपाल | ₹1,51,430 |
| पटना | ₹1,51,430 |
| लखनऊ | ₹1,51,530 |
| रायपुर | ₹1,51,370 |
| अहमदाबाद | ₹1,51,430 |
सोर्स: goodreturns 29 अप्रैल, 2026
सोना इस साल 16 हजार और चांदी 9 हजार रुपए महंगी
2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस साल चांदी 10 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोना | चांदी |
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 31 जनवरी 2026 | ₹1,65,795 | ₹3,39,350 |
| 28 फरवरी 2026 | ₹1,50,997 | ₹2,66,700 |
| 31 मार्च 2026 | ₹1,46,733 | ₹2,30,135 |
| 29 अप्रैल 2026 | ₹1,48,821 | ₹2,38,911 |
नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
- आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
