Last Updated:
Hydrogen Train latest update- हाइड्रोजन ट्रेन के लिए लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है. रेल मंत्रालय ने इसके शुरू करने का समय तय कर लिया है. हालांकि अभी इसकी डेट तय नहीं है, पर मंत्रालय ने अप्रैल इस स्वदेशी निर्मित ट्रेन को चलाने की तैयारी कर ली है. संभावना है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
रेल मंत्रालय की ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी.
रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के अनुसार ट्रेन अगले माह अप्रैल से हाइड्रोजन ट्रेन ट्रैक पर दौड़ेगी. हालांकि अभी इसकी डेट तय नहीं हो पायी है, पर अप्रैल में चलाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है. संभावना है कि देश की स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री किया जाए. पहली ट्रेन हरियाणा में दौड़ेगी.
क्या होगा इसका रूट
अधिकारी के अनुसार इसका रूट जींद से पानीपत के बीच का होगा. ट्रेन 90 किमी. की दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचेगी. एक चक्कर के लिए इंजन में 360 किलोग्राम हाइड्रोजन भरी जाएगी. आईसीएफ चेन्नई में जुलाई 2025 में इसका सफल टेस्ट हो चुका है.
कैसे बनाई गयी है ये ट्रेन
एक डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) को कन्वर्ट करके ये ट्रेन बनाई गई है, जिसमें 1200 एचपी पावर है. भारत लोकल हाइड्रोजन प्रोडक्शन पर फोकस करेगा, जो सस्ता और आत्मनिर्भर होगा. रेल मंत्रालय ने 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट आवंटित किया है. वहीं भारतीय रेलवे 2030 तक जीरो कार्बन की दिशा में काम कर रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में फ्यूल के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी है.
दिया जा चुका है अप्रूवल
रेल मंत्रालय के अनुसार प्रोजेक्ट हाइड्रोजन फ्यूल सेल और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है. इसका भी ट्रायल सफल रहा है. सेल के डिजाइन और हाइड्रोजन प्लांट अप्रूव हो गए हैं. हाइड्रोजन सुरक्षा को लेकर ग्लोबल एजेंसियों ने अप्रूवल दे दी है.
शुरू में 35 ट्रेन चलाने का प्लान
रेलवे ने हाइड्रोजन हेरीटेज के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेन का प्लान किया है, जिसमें प्रति ट्रेन की लागत 80 करोड़ और जमीन इंफ्रास्ट्रक्चर की 70 करोड़ हेरीटेज और हिल रूट चलाने की तैयारी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.