उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक रेलवे की कोशिश है कि यात्रियों को परेशानी न हो और किसी भी स्टेशन पर अव्यवस्था न फैले. उन्होंने बताया कि एआई के जरिए भीड़ का आंकलन कर महज आधे घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया जा रहा है.
कैमरों से मिल रहा एआई को इनपुट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस बार खास होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यहां बड़े-बड़े कैमरे लगाए गए हैं, जो अनारक्षित यात्रियों की गिनती करते हैं. इन कैमरों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर एआई यह तय करता है कि किस वक्त कितनी भीड़ बढ़ रही है और उसी हिसाब से ट्रेनों की प्लानिंग की जाती है.
टिकट बिके, उसी रूट पर ट्रेन
अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यहां हो रही टिकटों की बिक्री का डाटा एआई को दिया जा रहा है. जिस रूट के लिए ज्यादा अनारक्षित टिकट बिक रहे हैं, उसी रूट पर ज्यादा ट्रेनों को प्राथमिकता दी जा रही है. यानी अब ट्रेनें यात्रियों की जरूरत देखकर तय हो रही हैं.
यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को संभालने के लिए यात्रियों को अलग-अलग गेट से एंट्री दी जा रही है.
अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग गेट जबकि आरक्षित यात्रियों के लिए अलग गेट है.हर गेट पर वालंटियर तैनात हैं ताकि टिकट चेकिंग वहीं हो जाए और किसी एक जगह भीड़ न जुटे. रेलवे बोर्ड ने बताया है कि होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए 18 मार्च तक 1244 स्पेशल ट्रेन यात्राएं चलाई जाएंगी. जरूरत पड़ने पर यह संख्या और बढ़ाई जा सकती है.
पूर्व मध्य रेलवे: 50 होली स्पेशल ट्रेनें, कुल 275 यात्राएं
उत्तरी रेलवे: 48 स्पेशल ट्रेनें, 204 यात्राएं
मध्य रेलवे: 20 स्पेशल ट्रेनें, 129 यात्राएं
पश्चिमी रेलवे: 32 स्पेशल ट्रेनें, 120 यात्राएं
दक्षिण पूर्वी रेलवे: 28 स्पेशल ट्रेनें, 107 यात्राएं
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.