मौजूदा समय सेमी हाई स्पीड श्रेणी की ट्रेनों में तीन तरह की ट्रेनें चल रही हैं, वंदेभारत, अमृत भारत और नमो भारत. नमो भारती ट्रेन लोकल यानी कम दूरी के बीच चलने वाली ट्रेन है. अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें लंबी दूरी की ट्रेनें हैं. वंदेभारत पूरी एसी चेयरकार है. वहीं, अमृत भारत नॉन ऐसी जनरल और स्लीपर क्लास वाली है.
ये ट्रेन वंदेभारत को दे रही है मात
अमृत भारत ट्रेन बुकिंग के मामले में वंदे भारत को मात दे रही है. इस श्रेणी के ट्रेन के स्लीपर कोच 100 आक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं, जबकि वंदे भारत ट्रेन में ऐसा नहीं है. इसमें कई ट्रेनो में आक्यूपेंसी रेट 150 फीसदी तक है, पर कई ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिसमें आक्यूपेंसी रेट 50 फीसदी के आसपास है. जबकि जितनी भी ट्रेनें अमृत भारत की चल रही हैं स्लीपर क्लास पूरी तरह से फुल चल रही हैं.
कितनी हैं ये ट्रेने
मौजूदा समय अमृत भारत की कुल 54 सर्विस चल रही हैं. इसमें 11 जनरल क्लास कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज कम दिव्यांगजन कोच होते हैं. जबकि वंदे भारत ट्रेनें की 150 से अधिक सर्विस चल रही हैं. इसमें 8, 16और 20 कोच की ट्रेनें शामिल हैं.
अमृत भारत की खासियत
वंदे भारत स्लीपर जैसी बेहतर सीट और बर्थ की डिजाइन, झटका-मुक्त सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब से बेहतर क्रैशवर्थनेस, सभी कोच में सीसीटीवी और सामान कक्ष में भी, बेहतर टॉयलेट डिजाइन, सीढ़ी, एलईडी लाइट, चार्जिंग सॉकेट (यूएसबी टाइप-ए और सी), इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम (यात्री और गार्ड के बीच बातचीत), एयरोसोल फायर सप्रेशन सिस्टम, नॉन-एसी पैंट्री में ज्यादा हीटिंग क्षमता, और आसानी से जोड़ने-हटाने वाले सील्ड गैंगवे, जिससे ट्रेनों का ऑपरेशन आसानी से करना है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.