सेंसेक्स में आज यानी बुंधवार 25 फरवरी को तेजी है। ये 400 अंक (0.50%) चढ़कर 82,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 130 अंक (0.57%) की तेजी है। ये 25,550 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में खरीदारी है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार अमेरिकी बाजार में 24 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का आखिरी दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। सेंसेक्स कल 1069 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट रही। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.