राघव चड्ढा ने एक वीडियो में हाल ही में Blinkit के डिलीवरी एजेंट के रूप में काम किया. इस वीडियो में भी वो जोमैटो के दीपेंद्र गोयल पर निशाना साधते हुए नजर आए और गिग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की.
ख़बरें फटाफट
हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘Blinkit’ के साथ डिलीवरी एजेंट के तौर पर एक दिन बिताने का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बिना नाम लिए राघव चड्ढा ने जोमैटो के मालिक दीपेंद्र गोयल पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पेड ट्वीट और पॉडकास्ट करने के बजाय इन लोगों के दुख-दर्द को समझना चाहिए. गिग वर्कर्स के बीच पहुंचे राघव चड्ढा ने 10 मिनट की डिलीवरी की शर्त हटाने के फैसले के लिए केंद्र सरकार का अभिनंदन भी किया. उन्होंने ये भी कहा कि यह फैसला गिग वर्कर्स के लंबे संघर्ष की जीत है और इससे उनकी सुरक्षा व सम्मान दोनों सुनिश्चित होंगे.