AI Summit 2026 : देश की राजधानी दिल्ली अगले 5 दिनों तक दुनियाभर के टेक दिग्गजों की मेहमान नवाजी करेगी. आज से शुरू हुए एआई समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन सहित कई बड़े नाम शिरकत कर रहे हैं. बड़ी-बड़ी कंपनियां संभालने वाले इन दिग्गजों के पास खुद का कितना पैसा है. इन बड़े नामों में आखिर सबसे अमीर कौन है.
सबसे पहले शुरुआत करते हैं गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से. भारतीय निवासी सुंदर पिचाई की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा अल्फाबेट की सैलरी से ही आता है, लेकिन उन्होंने कई बड़े निवेश भी किए हैं. पिचाई की नेट वर्थ करीब 14 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है. गूगल ने भी एआई पर बड़ा निवेश शुरू किया है और एआई को लेकर दुनिया की अन्य कंपनियों के साथ दौड़ में शामिल हो गई है. फोर्ब्स ने साल 2025 में पहली बार उन्हें अरबपतियों की सूची में शामिल किया.

अब बात करते हैं DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस की. यह कंपनी भी एक तरह से अल्फाबेट की ही एक सब्सिडियरी है और डेमिस इस कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर हैं. उन्हें साल 2024 में केमिस्ट्री के नोबल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. उनका जन्म 27 जुलाई 1976 को लंदन में हुआ था. उनकी नेट वर्थ भी करीब 65 करोड़ डॉलर यानी 5,500 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. यूके की सरकार में एआई एडवाइजर डेमिस की कंपनी एडवांस्ड एआई सिस्टम, मॉडल और तकनीक बनाती है.

OpenAI के CEO और co-founder सैम अल्टमैन को एआई इंडस्ट्री का सबसे प्रभावशाली नाम माना जाता है, खासकर ChatGPT आने के बाद. उनकी नेट वर्थ करीब 3 अरब डॉलर यानी 27 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल है. उन्होंने Stripe, Reddit, Helion, Airbnb, Uber आदि में भी निवेश किया है. सैम का जन्म 22 अप्रैल, 1985 को शिकागो में हुआ था. उनकी कंपनी ओपनएआई एक एआई रिसर्च और प्रोडक्ट कंपनी है, जो एडवांस्ड एआई मॉडल और टूल बनाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

Anthropic के CEO और co-founder डारियो अमोडेई पहले OpenAI के वीपी रिसर्च थे और साल 2021 में उन्होंने एआई सेफ्टी पर फोकस करने वाली कंपनी एन्थ्रोपिक की स्थापना की थी. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ करीब 7 अरब डॉलर यानी 63 हजार करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उनके साथ कंपनी के सभी 7 को-फाउंडर्स ने अपनी 80 फीसदी संपत्ति दान करने का ऐलान किया है. डारियो का जन्म साल 1983 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था. Anthropic एक AI research और product कंपनी है, जो सुरक्षित तकनीक बनाने पर फोकस करती है.

माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और प्रेसीडेंट ब्रैड स्मिथ कंपनी के चीफ लीगल ऑफिसर भी हैं. वह साल 1993 से ही कंपनी से जुड़े हुए हैं. उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 38 करोड़ डॉलर यानी 3,800 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उनकी कमाई का प्रमुख जरिया माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक होल्डिंग्स से आता है. ब्रैड का जन्म 17 जनवरी, 1959 को विस्कॉन्सिन सिटी अमेरिका में हुआ था. उनकी कंपनी सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग, हार्डवेयर और एआई से जुड़े टूल बनाती है.

एआई के गॉर्डफादर माने जाने वाले यान लेकुन मेटा के पूर्व चीफ एआई साइंटिस्ट भी रह चुके हैं. पिछले साल 2025 में उन्होंने मेटा को छोड़ दिया और अपने एआई स्टार्टअप पर फोकस शुरू कर दिया. यह स्टार्टअप सुपर इंटेलीजेंस एआई सिस्टम पर काम कर रहा है. लेकुन की नेट वर्थ 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 90 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है. यान लेकुन का जन्म 8 जुलाई, 1960 को पेरिस में हुआ था. उनकी पूर्व कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया और टेक से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है.

क्वालकॉम इनकॉरपोरेट के CEO क्रिस्टियानो एमोन साल 2021 से ही सीईओ हैं. वह साल 1995 से ही क्वालकॉम में काम कर रहे हैं. उनकी कंपनी 5जी, एआई, ऑटोमोटिव और ऑन-डिवाइस इंटेलीजेंस से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है. एमोन की नेट वर्थ करीब 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपये के आसपास है. उनका जन्म साल 1970 में साओ पाउलो ब्राजील में हुआ था. उनकी कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट में वायरलेस टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, मोबाइल, ऑटोमोटिव और पीसी बनाती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.