अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में बहुत से भारतीय फंस गए हैं. अब इन्हें लाने के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस विशेष फ्लाइट्स चला रही हैं. आज भी दुबई, जेद्दा और मस्कट के लिए विशेष फ्लाइट्स चलेंगी.
एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए उसकी नियमित उड़ानें बिना किसी बाधा के चलती रहेंगी.
ये फ्लाइट्स दुबई (Dubai), अबू धाबी (Abu Dhabi), शारजाह (Sharjah) और रास अल खैमाह (Ras Al Khaimah) से मुंबई, दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु जैसे शहरों के बीच चलेंगी. एयर इंडिया भी दिल्ली और मुंबई से दुबई के लिए विशेष जंबो उड़ानें संचालित करेगी, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाया जा सके.
जेद्दा के लिए चल रही है फ्लाइट
सऊदी अरब के जेद्दा (Jeddah) और ओमान के मस्कट (Muscat) के ऊपर का हवाई क्षेत्र फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित और खुला हुआ है. एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए उसकी नियमित उड़ानें बिना किसी बाधा के चलती रहेंगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ओमान के मस्कट को भारत के दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर जैसे शहरों से जोड़ने वाली अपनी सेवाएं जारी रखेगी. 8 मार्च को भी मस्कट और जेद्दा के लिए मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से निर्धारित समय पर उड़ानें उपलब्ध रहेंगी.
रीबुकिंग और रिफंड
संकट की इस घड़ी में एयरलाइनों ने यात्रियों के हितों को ध्यान में रखा है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि जिन यात्रियों की उड़ानें हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण रद्द हुई हैं, वे यूएई की अतिरिक्त उड़ानों में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क (Zero Change Fee) के रीबुकिंग करा सकते हैं.
जिन यात्रियों की उड़ानें बहरीन, दमाम, दोहा, कुवैत और रियाद (जो 13 मार्च तक रद्द हैं) के लिए थीं, उन्हें पूरा रिफंड लेने या बाद की किसी तारीख में बिना अतिरिक्त पैसे दिए टिकट बुक करने का विकल्प दिया गया है. यात्री एयरलाइन की वेबसाइट या 24×7 कस्टमर सपोर्ट के जरिए घर बैठे यह सुविधा ले सकते हैं.
यूरोप और अमेरिका रूट बहाल
यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए भी एयर इंडिया ने व्यवस्था की है. 2 मार्च से ही ये उड़ानें सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से उड़ान भर रही हैं. हालांकि, मार्ग लंबा होने के कारण उत्तरी अमेरिका जाने वाली कुछ उड़ानों को ईंधन भरने या तकनीकी कारणों से रोम (Rome) या वियना (Vienna) में रुकना पड़ रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.