Air India Flights- नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से अब तक भारतीय एयरलाइंस की 1,221 और विदेशी एयरलाइंस की 388 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए अब एयर इंडिया ने तीन देशों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स चलाने का ऐलान किया है.
एयर इंडिय की स्पेशल फ्लाइट आज से चलेगी.
यात्रियों की भारी मांग और फंसे हुए लोगों की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने टोरंटो, पेरिस और फ्रैंकफ्रट के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है. दिल्ली-टोरंटो के लिए तीन अतिरिक्त फ्लाइट्स 5 मार्च से 11 मार्च तक चलेंगी. दिल्ली-फ्रैंकफर्ट रूट पर 7 से 10 मार्च के बीच तीन विशेष उड़ानें जोड़ी गई हैं. इसी तरह दिल्ली-पेरिस रूट पर भी एक अतिरिक्त सेवा शुरू की गई है. इन उड़ानों का उद्देश्य न केवल सीधी यात्रा प्रदान करना है, बल्कि दिल्ली को एक हब बनाकर दक्षिण-पूर्व एशिया के यात्रियों को भी सुरक्षित रास्ता देना है.
388 उड़ानें रद्द
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस तनाव की वजह से अब तक भारतीय एयरलाइंस की 1,221 और विदेशी एयरलाइंस की 388 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. युद्ध के जोखिम से बचने के लिए विमानों को लंबे और वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है, जिससे न केवल समय बढ़ गया है बल्कि उड़ानों की उपलब्धता भी कम हो गई है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों और अंतरराष्ट्रीय विमानन प्राधिकरणों के साथ समन्वय किया जा रहा है.
किराए पर लगाम और रिफंड के निर्देश
युद्ध के माहौल में हवाई किराए में होने वाली मनमानी बढ़ोतरी को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है. मंत्रालय ने एयरलाइंस को पारदर्शी जानकारी देने और टिकट रिफंड व रीशेड्यूलिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों के बजाय केवल आधिकारिक स्रोतों और एयरलाइंस की वेबसाइट से ही अपनी उड़ान की स्थिति (Flight Status) जांचें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.