Airfare Hike : ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से मिडल ईस्ट से विमानों की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है. इससे हवाई किराये में भी 15 गुना तक बढ़ोतरी हो गई है. खासकर भारत से यूरोप और अमेरिका के बीच हवाई किराया सबसे ज्यादा बढ़ गया है.
भारत से अमेरिका और यूरोप के बीच हवाई किराया कई गुना बढ़ गया है.
दरअसल, अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध ने मध्य पूर्व हवाई क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है. इससे कई वैश्विक उड़ानें रद्द हुईं और कुछ का रूट बदला गया. इसके अलावा मिडल ईस्ट के डिस्टर्ब होने की वजह से ईंधन भी महंगा हुआ है, जो हवाई सफर के स्पॉट किराये में भारी बढ़ोतरी दिखाता है. सबसे ज्यादा असर भारत से अमेरिका और यूरोप की तरफ जाने वाले विमानों पर दिख रहा है.
क्या होता है स्पॉट फेयर
स्पॉट फेयर (या स्पॉट एयरफेयर) यात्रा की तारीख के बहुत करीब (आमतौर पर लास्ट मिनट या कुछ दिनों/हफ्तों पहले) उपलब्ध किराया होता है. यह डिमांड-आधारित होता है, जब सीटें कम रह जाती हैं और यात्रा की जरूरत अचानक बढ़ जाती है, तो एयरलाइंस रीयल-टाइम में कीमतें बढ़ा देती हैं. सामान्य समय में यह पहले से बुक किए गए सस्ते फेयर से ज्यादा महंगा होता है, लेकिन संकट (जैसे युद्ध, बंद हवाई क्षेत्र) में यह कई गुना बढ़ सकता है.
किस रूट पर कितना बढ़ा किराया
- न्यूयॉर्क-नई दिल्ली : इस रूट पर पहले 45,000 से 1 लाख तक किराया था, अब 1.34 लाख से 2.25 लाख (100-150% बढ़ोतरी).
- शिकागो-मुंबई : इस रूट पर पहले सामान्य किराया था, जो अब 1.9 लाख से 2.8 लाख (150%+ उछाल). भारत-यूरोप रूट्स पर उछाल (लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट आदि)
- दिल्ली-लंदन : इस रूट पर पहले एक तरफा इकोनॉमी किराया 20,000-50,000 रुपये था, जो अब 6 लाख से 9.12 लाख तक (1000-1500%+ बढ़ोतरी).
- हैदराबाद-लंदन : इस रूट पर पहले 35,000-45,000 रुपये किराया था, जो अब 65,000-90,000 (दोगुना) पहुंच गया है.
- मुंबई-लंदन : इस रूट पर अब 2.9 लाख तक किराया है.
- अन्य यूरोपीय शहर जैसे पेरिस, फ्रैंकफर्ट, एम्स्टर्डम तक भारत से हवाई किराये में 100-300% का उछाल, सीटें लगभग खत्म.
- दिल्ली-लंदन : इस रूट पर Air India फ्लाइट्स से 1 स्टॉप लेकर 26-27 घंटे में पहुंचा जा सकता है. अब यहां किराया 15 गुना बढ़कर 7,81,675 रुपये के आसपास पहुंच गया है.
About the Author
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.