iphone Production in India : भारत में बिक्री 9 अरब डॉलर से अधिक हो जाने के बाद, ऐपल अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और अब इसके छह स्टोर हो चुके हैं. साथ ही, कंपनी इस साल के अंत में भारत में ऐपल पे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
2025 में भारत से निर्यात होने वाली सबसे मूल्यवान वस्तु ऐपल का आईफोन रहा. (फोटो : एआई)
रिपोर्ट में कहा गया कि ऐपल वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 22-23 करोड़ आईफोन का उत्पादन करता है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह सरकार द्वारा प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) के तहत मिलने वाला प्रोत्साहन है. पीएलआई के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन ने चीन की तुलना में कमजोर आपूर्ति श्रृंखलाओं और रसद संबंधी चुनौतियों जैसी संरचनात्मक लागत संबंधी कमियों को दूर करने में मदद की है.
भारत में नौ अरब डॉलर बिक्री
भारत में बिक्री 9 अरब डॉलर से अधिक हो जाने के बाद, ऐपल अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और अब इसके छह स्टोर हो चुके हैं. साथ ही, कंपनी इस साल के अंत में भारत में ऐपल पे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ऐपल अब भारत में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन कॉर्प जैसे आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल, जिनमें प्रो और प्रो मैक्स मॉडल भी शामिल हैं, का निर्माण करती है. आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल घरेलू बिक्री और निर्यात के लिए स्थानीय स्तर पर ही बनाए जा रहे हैं.
निर्यात होने वाली सबसे मूल्यवान वस्तु रहा आईफोन
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत से निर्यात होने वाली सबसे मूल्यवान वस्तु ऐपल का आईफोन बन गया है. इस दौरान देश में स्थित प्लांट्स से ऐपल ने लगभग 23 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन निर्यात किए गए, जिनमें से अधिकतर अमेरिका भेजे गए. जनवरी-दिसंबर की अवधि में कुल 30.13 अरब डॉलर मूल्य के निर्यात के साथ, स्मार्टफोन पहली बार भारत की शीर्ष निर्यात श्रेणी बन गई है. कुल स्मार्टफोन निर्यात में ऐपल की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत रही है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.