गेट्स फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा करेंगे, जो आज बाद में शिखर सम्मेलन में भाषण देंगे.
दिल्ली में चल रहे एआई समिट में आज Bill Gates अपना तय कीनोट भाषण नहीं देंगे. आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि कार्यक्रम की मुख्य प्राथमिकताओं पर ध्यान बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. बयान में बताया गया कि गेट्स फाउंडेशन की ओर से अब अंकर वोरा, जो अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के प्रेसिडेंट हैं, समिट में बाद में संबोधन देंगे.