BMC Budget: बीएमसी चुनाव के रुझानों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाली महायुति को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. क्या आप जानते हैं कि बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निगम है. इसका सालाना बजट देश के कई राज्यों के बजट से ज्यादा है.
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट 74,427 करोड़ रुपये का है. बीएमसी का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है. यह रकम हिमाचल प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों के सालाना बजट से भी ज्यादा है. ऐसे में देश के सबसे अमीर नगर निगम की कमान अब बीजेपी के हाथ में जाना राजनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है.
किस राज्य का कितना बजट?
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अलग-अलग राज्यों के बजट कुछ इस प्रकार रहे-
- गोवा ने कुल 28,162 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
- अरुणाचल प्रदेश का बजट 39,842 करोड़ रुपये रहा.
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने 58,514 करोड़ रुपये का बजट रखा.
- सिक्किम का कुल बजट 16,196 करोड़ रुपये था.
- त्रिपुरा ने 2025-26 के लिए 31,412 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
- आंकड़े बताते हैं कि BMC का बजट छोटे और पहाड़ी राज्यों के बजट जितना या उससे भी ज्यादा है.
दिल्ली नगर निगम और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका का बजट
देश के बड़े नगर निगमों में दिल्ली नगर निगम (MCD) और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) का अहम स्थान है. एमसीडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 16,530 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. वहीं बीबीएमपी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 19,930 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है. दोनों नगर निगमों की आय का बड़ा स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स और सरकारी अनुदान हैं. बजट के आकार में BBMP, MCD से कुछ बड़ा नजर आता है. हालांकि, दोनों ही नगर निगमों का बजट मुंबई की BMC के मुकाबले काफी कम है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.