Budget 2026 Expectations Live: आम बजट 2026 को 1 फरवरी के दिन पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में यह बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा और स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बज…और पढ़ें
Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026-27 अब बस कुछ दिनों में पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन लोकसभा में इसे पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया था. जिनमें से आठ पूर्ण बजट, जबकि दो अंतरिम बजट थे. सबसे खास बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार कोई बजट रविवार को पेश हो रहा है, जो काफी ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है. पहले भी कभी-कभी शनिवार को बजट आया था, जैसे 2015 और 2016 में अरुण जेटली ने पेश किया था, लेकिन रविवार का यह पहला मौका है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.