Budget 2026 Expectations Live: लोगों को लंबे समय से बजट 2026 का इंतजार है. 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह उनका नौवां बजट होगा.सभी को उम्मीद…और पढ़ें
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट 2026 पेश करेंगी. पिछले बजट में नए टैक्स रिजीम में बड़ी राहत दी गई थी, जैसे 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स फ्री किया गया, इसलिए इस बार ज्यादा बड़े ऐलान नहीं होने की बात कही जा रही है. एक्सपर्ट और आम जनता को उम्मीद है कि इस बार कई सेक्टर्स में कुछ अच्छी राहत मिलेगी, खासकर मिडिल क्लास को कई फायदे मिल सकते हैं. इनकम टैक्स को लेकर भी काफी चर्चा है, लेकिन बड़े-बड़े बदलाव की संभावना कम दिख रही है.
PLI स्कीम्स को आगे बढ़ाने पर हो सकता है फोकस
गौरव जैन, फाउंडर & CEO, Investyadnya.in के मुताबिक, इस बजट में पर्सनल टैक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि पिछले साल ही अच्छी राहत दी गई थी. हालांकि, ₹1.25 लाख की कैपिटल गेन छूट सीमा में हल्की बढ़ोतरी करना लंबे समय के निवेशकों के लिए एक व्यावहारिक कदम हो सकता है.बजट का फोकस सुधारों पर रहने की संभावना है, जिसमें निर्यात बढ़ाने, विदेशी निवेश आकर्षित करने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारने पर जोर होगा. इसके साथ ही कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग व रोजगार सृजन को समर्थन देने के लिए प्रमुख PLI स्कीम्स को आगे बढ़ाया जा सकता है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच डिफेंस, क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सिक्योरिटी के लिए ज्यादा बजट आवंटन की उम्मीद है. साथ ही, मजबूत गोल्ड मोनेटाइजेशन फ्रेमवर्क से घरेलू पूंजी को सक्रिय करने और सोने के आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है.
Union Budget 2026 LIVE: डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर हो मजबूत
यूनियन बजट 2026 लाइव: नीरज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्रांच इंटरनेशनल (इंडिया) के अनुसार, भारत का डिजिटल क्रेडिट बाजार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में जिम्मेदार और टिकाऊ लेंडिंग को नीतियों का केंद्र बनाना जरूरी है. आने वाले बजट से उम्मीद है कि सरकार डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, लोगों में कर्ज लेने की अनुशासन संस्कृति को बढ़ावा देगी और टेक्नोलॉजी आधारित क्रेडिट समाधानों के लिए साफ नियम और सहयोग देगी. इससे ज्यादा लोगों तक आसान क्रेडिट पहुंच बनेगी और देश में लंबे समय तक टिकाऊ आर्थिक विकास का रास्ता तैयार होगा.
Budget 2026 Live : सीनियर सिटीजन्स के लिए टैक्स-फ्री इक्विटी निकासी की सीमा बढ़ानी चाहिए
बजट 2026 लाइव: माधुर कुकरेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर, हैप्पी फिनसर्व के अनुसार, यूनियन बजट 2026 से पहले पूंजी बाजार को मजबूत करने और लंबे समय के निवेशकों को राहत देने की जरूरत है. विदेशी निवेशकों (FII) का भरोसा बढ़ाने के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को वैश्विक नियमों के अनुसार करना चाहिए और 12.5% टैक्स हटाने पर विचार होना चाहिए, इससे बाजार में तरलता भी बढ़ेगी. 10 साल से ज्यादा समय तक निवेश रखने वालों के लिए अलग ‘बहुत लंबी अवधि’ कैपिटल गेन कैटेगरी बनानी चाहिए, ताकि धैर्यपूर्वक निवेश को बढ़ावा मिले और कंपनियों को स्थिर पूंजी मिल सके. इसके अलावा, सीनियर सिटीजन्स के लिए टैक्स-फ्री इक्विटी निकासी की सीमा बढ़ानी चाहिए, ताकि उनकी रिटायरमेंट आय सुरक्षित हो और वे लंबे समय तक इक्विटी बाजार से जुड़े रहें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.