Bihar Gold Silver Price Today: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से सर्राफा बाजार में रौनक है. ग्राहकों को बीच सोने-चांदी की खरीद को लेकर होड़ मची हुई है. आइये जानते हैं आज गोल्ड-सिल्वर का क्या भाव है.
सोने की कीमतों में आई भारी कमी
आल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोना की कीमत 159000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत 146200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. इसके अलावा अगर इस दिन बाजार में कोई भी ग्राहक अपनी सोना की ज्वेलरी को बदलकर दूसरा लेना चाहता है तो इस दिन सोना 145200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लिया जाएगा. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इस दिन चांदी 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
जानें चांदी की कीमत
बिहार में पिछले सात दिनों की तुलना में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. पिछले सात दिनों पहले जहां चांदी 280000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वही अब यह करीब 30 हजार रुपये घटकर 250000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. जबकि 24 कैरेट सोना 161000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वह अब घटकर 159000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
जानें मुजफ्फरपुर बाजार में सोने-चांदी की कीमत
ऐसे में सोने- चांदी की कीमत गिरते ही मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में रौनक देखी जा रही है. ग्राहक सुबह से ही बाजार पहुंचे खरीदारी कर रहे हैं. यहां के ग्राहकों का कहना है कि हमलोग लंबे समय से रेट कम होने का इंतजार कर रहे थे. अभी लगन का समय चल रहा है. ऐसे में सोने- चांदी देना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन बीच में सोने- चांदी का रेट अचानक रफ्तार पकड़ लिया था, जिसके कारण बजट बढ़ गया था, जिससे खरीदारी करने में दिक्कत आ रही थी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.