ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी Caratix Jovella Pvt. Ltd. ने अपने नए ब्रांड DAIMANTÉ को भारतीय लग्जरी ज्वेलरी बाजार में पेश कर दिया है. कंपनी का नजरिया साफ है कि डायमंड्स का भविष्य तकनीक, नैतिकता और डिजाइन के संगम पर आधारित है. एआई के इस्तेमाल से ग्रीन लग्जरी ब्रांड के रूप में DAIMANTÉ कृत्रिम बुद्धिमत्ता से डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिलाकर ऐसी ज्वेलरी बनाता है जो आधुनिक मूल्यों को दर्शाती है, लेकिन भावनात्मक गहराई को भी नहीं खोती.
क्या है प्रोडक्ट की खासियत
DAIMANTÉ में हर डिजाइन की शुरुआत एआई द्वारा बनाई गई आकृतियों से होती है, जो प्रकृति, ज्यामिति और ऊर्जा से प्रेरित होती हैं. इन विचारों को भारतीय कारीगरों ने भी समझा, संवारा और फिर अपने हाथों से इस प्रोडक्ट को तैयार किया. इससे तकनीक की रचनात्मकता तो बढ़ती है, लेकिन इंसानी हुनर में कोई बदलाव नहीं आता है. पूरी तरह भारत में तैयार और निर्मित DAIMANTÉ ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के साथ चलता है और नैतिक, टिकाऊ लग्जरी की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करता है. डिजाइन, डायमंड की खेती, गोल्ड सोर्सिंग और फिनिशिंग तक ब्रांड की सभी गतिविधियां देश में ही होती हैं, जिससे भारत को ज्वेलरी निर्माण और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने में मदद मिलती है.
कितनी है प्रोडक्ट की कीमत
ब्रांड की शुरुआत Talisman नामक पेंडेंट-केंद्रित कलेक्शन से होती है, जो प्राचीन प्रतीकों से प्रेरित है. इनका संबंध सुरक्षा, शक्ति और परिवर्तन से है. मॉडर्न डिजाइन की चाहत रखने वालों के लिए फिर से डिजाइन किए गए, हर पीस को केवल आभूषण के रूप में नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अर्थ के साथ बनाया गया है. यह कलेक्शन रिसाइकल्ड 14–18K गोल्ड में तैयार किया गया है और IGI-प्रमाणित लैब में बने डायमंड्स से सजा है, जो DAIMANTÉ की जिम्मेदार लग्जरी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. Talisman कलेक्शन की कीमत 30,000 रुपये से शुरू होती है, जिससे डिजाइन-प्रेरित डायमंड ज्वेलरी नई पीढ़ी के लग्जरी उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो जाती है.
किस कैटेगरी के डायमंड का इस्तेमाल
ब्रांड के सेंट्रल में लैब में बने Type II-A डायमंड्स हैं, जो CVD प्रक्रिया से तैयार किए जाते हैं. इन डायमंड्स की परमाणु संरचना, चमक और मजबूती खदानों से आने वाले डायमंड्स जैसी ही होती है, लेकिन पारंपरिक खनन से जुड़े पर्यावरणीय और नैतिक नुकसान नहीं होते. खनन को खत्म करके DAIMANTÉ भूमि की क्षति और पर्यावरणीय गिरावट को काफी हद तक कम करता है, साथ ही पूरी पारदर्शिता भी सुनिश्चित करता है. DAIMANTÉ के सीईओ और फाउंडर सनी कुमार का कहना है कि एआई हमें ऐसे रूप और विचार खोजने में मदद करता है, जिन्हें सामान्य रूप से देख पाना मुश्किल होता. बावजूद इसके हमारे हर प्रोडक्ट की आत्मा कारीगर के हाथों से ही आती है. हमारे लिए डायमंड्स का भविष्य गहराई से खनन करने में नहीं, बल्कि स्मार्ट, स्वच्छ और जागरूक लग्जरी युग को आकार देने में है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.