Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के फेज V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है. इन तीन नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.1 किलोमीटर होगी.
16.1 किमी नई लाइन को मिली मंजूरी
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के तीन नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.1 किलोमीटर होगी. पहला कॉरिडोर रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक होगा, जो लाइन-8 का विस्तार है. इस कॉरिडोर की लंबाई 9.913 किलोमीटर तय की गई है. दूसरा कॉरिडोर एरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक बनेगा. यह लाइन-10 का विस्तार होगा और इसकी लंबाई 2.263 किलोमीटर होगी. इस प्रोजेक्ट से एयरपोर्ट तक यात्रियों की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. तीसरा कॉरिडोर तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक प्रस्तावित है, जो लाइन-10 का ही विस्तार है. इसकी लंबाई 3.9 किलोमीटर होगी.
कनेक्टिविटी और बेहतर होगी
इन नए कॉरिडोरों के निर्माण से राजधानी के अलग-अलग इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.
प्रदूषण में कमी और जाम से मिलेगी राहत
सरकार का कहना है कि फेज 5A के विस्तार से न केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदूषण में कमी लाने और सड़क जाम की समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी. प्रोजेक्ट को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए है.
About the Author

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.