Delhi New Flyover : केशोपुर डिपो से हैदरपुर को जोड़ने के लिए बनने वाला यह फ्लाईओवर न केवल उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बीच सीधा संपर्क (Direct Connectivity) बेहतर करेगा, बल्कि यात्रा का समय भी बचेगा.
पीक ऑवर्स के दौरान जो सफर घंटों में तय होता था, वह इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद चंद मिनटों का रह जाएगा. दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और सख्त समय-सीमा का पालन किया जाएगा. यह फ्लाईओवर दिल्ली की आउटर रिंग रोड को एक ‘सिग्नल-फ्री’ कॉरिडोर बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.
कनेक्टिविटी में होगा सुधार
यह फ्लाईओवर न केवल उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बीच सीधा संपर्क (Direct Connectivity) बेहतर करेगा, बल्कि यात्रा का समय भी बचेगा. इसका सीधा असर ईंधन की बचत और वाहनों के रखरखाव पर पड़ता है. ट्रैफिक सिग्नल कम होने से और निरंतर आवाजाही सुनिश्चित होने से वाहन चालकों के समय और पैसे, दोनों की बचत होगी. इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए भी यह मार्ग काफी मददगार साबित होगा.
भविष्य की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन
फिजिबिलिटी स्टडी के माध्यम से केवल वर्तमान ट्रैफिक ही नहीं, बल्कि अगले कई दशकों की जरूरतों का आकलन करेंगे. इसमें इंजीनियरिंग डिजाइन, पर्यावरणीय प्रभाव और वाहनों की भविष्य में बढ़ने वाली संख्या का व्यापक डेटा तैयार किया जाएगा. इसका उद्देश्य एक ऐसा ‘टिकाऊ समाधान’ तैयार करना है जो समय के साथ अप्रासंगिक न हो.,
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.