PM-WANI: अगर आपके पास घर या दुकान में वाई-फाई कनेक्शन है, तो आप इसे सरकार के सिस्टम से जोड़कर दूसरों को डेटा बेच सकते हैं यानी आपका वाई-फाई नेटवर्क एक्सट्रा इनकम का साधन बन सकता है.
AI Generated Image
क्या है पीएम वाणी योजना?
पीएम वाणी का पूरा नाम ‘प्राइम मिनिस्टर वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस’ है. भारत पीएम-वाणी योजना को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था. इस योजना का मुख्य मकसद ग्रामीण इलाकों, गांव-कस्बों और छोटे शहरों में सस्ता, तेज और आसानी से उपलब्ध हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है. इसे आप ‘इंटरनेट का पीसीओ (PCO)’ समझ सकते हैं. जैसे पहले गलियों में पीसीओ बूथ होते थे, वैसे ही अब आपकी नजदीकी किराना दुकान, चाय की टपरी या छोटा स्टोर एक पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) बन सकता है, जो आपको वाई-फाई के जरिए इंटरनेट बेचेगा.
PDO बनने के लिए कोई लाइसेंस की जरूरत नहीं
पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) बनने के लिए कोई लाइसेंस की जरूरत नहीं, कोई फीस नहीं, बस सरकारी पोर्टल पर सरल रजिस्ट्रेशन करना होता है. PDO अपना ब्रॉडबैंड कनेक्शन (जैसे एयरटेल, जियो या BSNL से) शेयर करके पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट चला सकता है. इससे आस-पास के लोग बहुत कम कीमत में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे मिलता है 6 रुपये में इंटरनेट?
पीएम वाणी के तहत अलग-अलग डेटा पैक उपलब्ध कराए जाते हैं. इसमें इंटरनेट प्लान की कीमत 6 रुपये से शुरू होकर 99 रुपये तक जाती है. इसमें अलग-अलग डेटा और वैलिडिटी मिलती है. नीचे दिए गए प्लान को यूजर खरीद सकते हैं.
6 रुपये: 1 दिन, 1 जीबी डेटा
9 रुपये: 2 दिन, 2 जीबी डेटा
18 रुपये: 3 दिन, 5 जीबी डेटा
25 रुपये: 7 दिन, 20 जीबी डेटा
49 रुपये: 14 दिन, 40 जीबी डेटा
99 रुपये: 30 दिन, 100 जीबी डेटा
गांव-कस्बों में फायदा कैसे लें?
- अपने मोबाइल में Data Wani Wifi app ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप से पास के हॉटस्पॉट- पीएम वाणी नेटवर्क ढूंढें.
- हॉटस्पॉट चुनें, प्लान सिलेक्ट करें (5-10 रुपये से शुरू).
- UPI, वॉलेट या वाउचर से पेमेंट करें.
- कनेक्ट हो जाएं और हाई-स्पीड ब्राउजिंग का मजा लें.
About the Author

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.