प्रसिद्ध शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति द्वारा स्थापित ‘दृष्टि आईएएस’ (Drishti IAS) ने वित्त वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) पिछले साल के ₹90 करोड़ से गिरकर ₹61 करोड़ रह गया है. मुनाफे में आई इस कमी के पीछे कंपनी ने पोस्ट-कोविड उछाल के खत्म होने, मुखर्जी नगर से शिफ्टिंग और अकाउंटिंग बदलावों को मुख्य कारण बताया है. हालांकि, मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी नए शहरों और नए कोर्सेज (जैसे बैंकिंग और डिफेंस) में विस्तार कर रही है और जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है.
मुनाफे में गिरावट का एक और बड़ा कारण दिल्ली के मुखर्जी नगर से अपनी मुख्य ब्रांच को नोएडा शिफ्ट करना रहा. सुरक्षा मानकों के अनुपालन के चलते किए गए इस बदलाव से कंपनी को करीब ₹30 करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान उठाना पड़ा है. कंपनी का मानना है कि वर्तमान में पूरा कोचिंग सेक्टर एक ‘करेक्शन फेज’ (सुधार के दौर) से गुजर रहा है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2025-26 में भी मुनाफे पर दबाव बना रह सकता है.
विस्तार और भविष्य की योजनाएं
मुनाफे पर दबाव के बावजूद कंपनी मैनेजमेंट विस्तार को लेकर काफी उत्साहित है. सीईओ विवेक तिवारी ने बताया कि कंपनी अब केवल UPSC तक सीमित नहीं रहेगी:
- नए सेंटर: हाल ही में रांची और पटना में नए ऑफलाइन सेंटर खोले गए हैं.
- नए वर्टिकल्स: ज्यूडिशरी, टीचिंग और SSC के बाद अब कंपनी बैंकिंग, डिफेंस और स्कूल एजुकेशन में कदम रखने वाली है.
- ऑनलाइन ग्रोथ: कंपनी का ऑनलाइन रेवेन्यू वर्तमान में कुल रेवेन्यू का 1/3 हिस्सा है, जिसे अगले दो साल में 50% तक ले जाने का लक्ष्य है.
IPO की तैयारी और नई लीडरशिप
मार्केट में अपने कदम (IPO) रखने से पहले कंपनी ने अपनी इंटरनल टीम को मजबूत किया है. आकाश इंस्टीट्यूट के पूर्व सीएफओ विपन जोशी को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया गया है. जोशी का मुख्य फोकस कंपनी में ERP सिस्टम लागू करने और नियमों के पालन (Compliance) को मजबूत करने पर है. साथ ही, सुरेश सुराणा एंड एसोसिएट्स (RSM India) को वैधानिक ऑडिटर बनाया गया है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.