आज के दौर में फैसले बोर्डरूम में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी होते हैं. दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क तो कम से कम ऐसा ही कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोल डालकर रायनएयर (Ryanair) एयरलाइन्स खरीदने को लेकर सवाल पूछा है. इससे पहले भी वे कई फैसलों से पहले ऐसी ही वोटिंग करवा चुके हैं और बहुमत के आधार पर फैसले भी लिए हैं.
ख़बरें फटाफट
जब एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था, खरीदने से पहले उन्होंने ट्विटर पर ही कई ट्वीट करके लोगों की राय मांगी थी. दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने जब टेस्ला के शेयर बेचे, तब भी ट्विटर पर लोगों की सलाह मांगी थी. मस्क बार-बार यह दिखा चुके हैं कि उन्हें जनता की सलाह से अपने फैसले करना पसंद है. हाल में उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कदम उठाया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है.
सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एलन मस्क ने अपने फॉलोअर्स से सवाल किया कि क्या उन्हें आयरलैंड की सस्ती विमानन सेवा कंपनी रायनएयर (Ryanair) को खरीद लेना चाहिए? मजाकिया लहजे में उन्होंने यह भी लिखा कि दिवंगत संस्थापक टोनी रायन को ‘उनका असली शासक’ बनाकर फिर से बहाल कर देना चाहिए या नहीं? इस पोल में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी-अपनी राय के लिए वोट किया है. लगभग 77 प्रतिशत लोगों ने समर्थन में वोट दिया, जबकि करीब 23 प्रतिशत ने विरोध दर्ज कराया.
Buy Ryan Air and restore Ryan as their rightful ruler