Gold-Silver Price- वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4967.41 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सॉक्स ने सोने में अभी और तेजी आने की भविष्यवाणी की है.
पिछले सात दिनों के भीतर भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखी गई है. वीकली बेसिस पर नजर डालें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹16,480 प्रति 10 ग्राम की भारी मजबूती आई है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के दाम में भी ₹15,100 की वृद्धि दर्ज की गई है. चांदी ने तो और भी बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें एक सप्ताह के भीतर करीब ₹40,000 की शानदार बढ़त देखी गई है.
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के भाव
राजधानी दिल्ली समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में सोना अब ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है. 25 जनवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,410 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
क्या होगा आगे?
वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4967.41 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सॉक्स ने सोने के भविष्य को लेकर और भी उत्साहजनक भविष्यवाणी की है. ब्रोकरेज का कहना है कि दिसंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस हो जाएगा. ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निजी निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर इसे अपने पोर्टफोलियो में बनाए रखेंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.