सोने की इन कीमतों में अचानक आए उछाल के पीछे सिर्फ मांग और आपूर्ति का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने दुनिया भर के निवेशकों को डरा दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,59,430 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
आज यानी 22 फरवरी 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव तेजी लिए हुए है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,59,430 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में भी कीमतें ₹1,59,280 के आसपास बनी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे हैं, जिसका सीधा दबाव घरेलू बाजार पर दिख रहा है.
क्यों चढ रही है सोने-चांदी की कीमत
सोने की इन कीमतों में अचानक आए उछाल के पीछे सिर्फ मांग और आपूर्ति का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने दुनिया भर के निवेशकों को डरा दिया है. जब भी युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने को ‘सेफ एसेट’ मानकर वहां निवेश करते हैं. इसके अलावा, रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ताओं के विफल होने ने आग में घी डालने का काम किया है.
निवेश के नजरिए से देखें तो जहां सोना महंगा हो रहा है, वहीं होम लोन की ब्याज दरों में गिरावट आई है. ऐसे में कई लोग किराए के घर में रहने के बजाय अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, सोने की चमक और अंतरराष्ट्रीय तनाव को देखते हुए जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतें अभी और रिकॉर्ड बना सकती हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.