पिछले कुछ दिनों में सोना काफी ऊपर गया था लेकिन अब सुधार हो रहा है और ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं. एमसीएक्स पर चांदी में भी आज 2663 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है और अब चांदी का रेट 259957 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. घरेलू बाजार में ये गिरावट उन लोगों के लिए राहत की बात हो सकती है जो सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे थे क्योंकि थोड़ा सस्ता मिल रहा है लेकिन लंबे समय के निवेशक अभी भी इसे अच्छा मौका मान सकते हैं क्योंकि प्रीशियस मेटल्स सुरक्षित निवेश माने जाते हैं. बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है जैसे अमेरिकी फेड की नीतियां और ग्लोबल इकोनॉमी के संकेत तो ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए.
अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी का रेट
वहीं, सराफा बाजार की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम भी ₹10 बढ़े हैं. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल ₹1,320 प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है, वहीं 22 कैरेट सोने में ₹1,210 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी की बात करें तो दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव बढ़े हैं. तीन दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद, बीते दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 तक महंगी हो चुकी है.
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार दो दिनों में इसके भाव प्रति किलोग्राम ₹15,100 बढ़े हैं. आज 10 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹3,01,100 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है, जिसमें आज ₹100 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है. अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी भाव पर कारोबार कर रही है.
क्या है गोल्ड-सिल्वर पर एक्सपर्ट की राय?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल और महंगाई के आंकड़ों पर बनी रहेगी. इसके साथ ही चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़े भी निवेशकों के लिए अहम रहेंगे. वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर क्या रुख अपनाता है, इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.
JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि सोने में कंसॉलिडेशन और रिकवरी यह संकेत देती है कि इसका ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है. हालांकि, चांदी को लेकर वह ज्यादा सतर्क हैं, क्योंकि आगे इसमें तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन देखने को मिल सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.