Gold Silver Prices Today: आज सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का भाव 1000 रुपये सस्ता हो गया है. चांदी का रेट भी आज MCX पर फिसल गया है. चांदी के रेट में आज 4000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा वहीं स्पॉट सिल्वर 2.7 फीसदी गिरकर 74.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. आज 17 फरवरी को सोने और चांदी का लेटेस्ट दाम क्या है? ये आपको बताते हैं.
इससे पहले यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई. इसका मुख्य कारण लूनर न्यू ईयर के चलते छुट्टी माना गया. एशिया के बड़े बाजारों में कारोबार बहुत कम रहा क्योंकि चीन जैसे देशों में छुट्टियां चल रही हैं. इससे ट्रेडिंग सुस्त हो गई। साथ ही मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी सोने पर दबाव डाला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी गिरकर 4,947.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स अप्रैल डिलीवरी के लिए 1.6 फीसदी गिरकर 4,966.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए.
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है. लोग अनिश्चित समय में सोने में पैसा लगाते हैं. वहीं चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग और निवेश दोनों से प्रभावित होती हैं. इसलिए चांदी में ज्यादा तेज बदलाव आते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वैश्विक आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता, प्रॉफिट बुकिंग यानी मुनाफा वसूलना, डॉलर की ताकत और अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड का सीधा असर भारत के बाजार पर पड़ता है.
(खबर अभी अपडेट हो रही है..)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.