Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में सोना 5,200 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया तो घरेलू बाजार में हाजिर भाव 1.66 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी तो एक ही दिन में 40,500 रुपये महंगी हुई है.
साल 2025 में रिकॉर्ड उछाल प्राप्त करने के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल थम नहीं रहा है. ग्लोबल ट्रेड, अमेरिका से बढ़ता टैरिफ का जोखिम और आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती के अनुमान से दोनों धातुओं में लगातार तेजी आ रही है. ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर बयान दिया जिससे ग्लोबल मार्केट में हलचल शुरू हो गई. ट्रंप ने कहा है कि दक्षिण कोरिया पर अमेरिका नया टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है. इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिखा है.
फेड रिजर्व पर निवेशकों की निगाह
एक तरफ तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल दिख रहा है तो दूसरी ओर निवेशकों की निगाह आगे फेड रिजर्व के फैसलों पर टिकी है. इस सप्ताह फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतियों का खुलासा कर सकते हैं. एक्सपर्ट का अनुमान है कि फेड रिजर्व इस बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज का रिटर्न घटेगा. इस जोखिम की वजह से निवेशक सोने-चांदी की ओर भागना शुरू करेंगे जिससे कीमतों में आगे भी उछाल आ सकता है.
सोने को आगे भी मलेगा सपोर्ट
बैंक ऑफ अमेरिका के कमोडिटी रणनीतिकार माइकल विडमर का कहना है कि सोने की कीमतों को आगे भी ग्लोबल मार्केट में संरचनात्मक फैक्टर्स से सपोर्ट मिलता रहेगा. सबसे बड़े खरीदार दुनियाभर के देशों के केंद्रीय बैंक ही बने रहेंगे. भारत सहित तमाम देशों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद कर रहे हैं. इसके साथ ही भूराजनैतिक जोखिम बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखेगा. इन वजहों को देखकर साफ पता चलता है कि निवेशक आगे भी सोने पर दांव लगाना जारी रखेंगे और ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी तेजी दिखेगी.
6 हजार डॉलर तक जाएगा भाव
ग्लोबल बैंक का अनुमान है कि जिस तरह से सोने में निवेश और डिमांड बढ़ रही है, इसका भाव 6 हजार डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. वह भी साल 2026 के आखिर तक. यूबीएस ग्लोबल रिसर्च के मेटल स्ट्रेटजिस्ट जोनी टीव्स का कहना है कि अभी हम एक-दो तिमाही तक सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखते रहेंगे. इसके बाद ही कीमतों में स्थिरता आएगी. उन्होंने कहा कि भले ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आ रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक अपना सोना-चांदी बेचने की तरफ नहीं जाएंगे.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.