सोना और चांदी की कीमतों में लगातार आज तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. IBJA के अनुसार चांदी दो दिन में ₹24,000 सस्ती होकर करीब ₹2.42 लाख प्रति किलो पर आ गई है, जबकि सोना ₹2,899 गिरकर लगभग ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 29 जनवरी को बने अपने ऑल टाइम हाई से दोनों धातुओं में बड़ी गिरावट आई है, तब सोना करीब ₹1.93 लाख और चांदी ₹4.20 लाख के स्तर पर थी. हालांकि साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब ₹22,000 और चांदी ₹28,000 महंगी हो चुकी है. वहीं पूरे 2025 में सोने में करीब 75% और चांदी में 167% की तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी. ऐसे में आपको सोना-चांदी अभी खरीदना चाहिए या नहीं, इस वीडियो से आपको पता चलेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.