Gold Silver Price 16 February: देशभर में सोने चांदी के भाव फिर धड़ाम से नीचे गिरे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव बाजार शुरू होते ही ₹1,400 रुपए तो चांदी ₹8,240 रुपये सस्ती हुई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइए.
सोने और चांदी के दाम में आज फिर बड़ी गिरावट दर्ज हुई है.
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 155,000 रुपए/10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 237,630 रुपए/1 किलो
महाशिवरात्रि में भी जारी है सोने में गिरावट
देशभर में पिछले दिनों से सोने-चांदी के भाव में गिरावट और बढ़त वाली आंख मिचौली का दौर जारी है. अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने में बढ़त के बाद बीते दिन बड़ी गिरावट दिखी थी. जिसके बाद आज फिर बाजार खुलते ही दाम धड़ाम से नीचे गिरे हैं. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 155,110 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 237,410 रुपए प्रति 1 किलो
हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए आप अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें बाकीं रिपोर्ट और जानकारी के लिए देखते और पढ़ते रहिए News18 डिजिटल.
About the Author

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.