अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है. एक्सपर्ट का कहना है कि कोर्ट के फैसले से अमेरिका जाने वाले भारत के 55% सामान पर अब 18% का भारी टैक्स नहीं लगेगा.
अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले आधे सामान टैरिफ फ्री हो सकते हैं. (Image:AI)
यह करीब 48 अरब डॉलर के सामान पर लागू होता है, जिन पर सितंबर 2025 से अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। अब इन उत्पादों पर केवल सामान्य MFN (Most Favoured Nation) टैरिफ लगेगा, जो औसतन लगभग 2.8% से 3.3% के बीच रहता है।
हालांकि सभी सेक्टर को राहत नहीं मिलेगी। स्टील और एल्युमिनियम पर 50% और कुछ ऑटो पार्ट्स पर 25% तक का शुल्क अभी भी लागू रहेगा। ये शुल्क अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े नियमों के तहत लगाए गए हैं, इसलिए अदालत के फैसले से इन पर असर नहीं पड़ा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सकती है। साथ ही जिन कंपनियों ने पहले टैरिफ दिया है, वे रिफंड (पैसे वापसी) की मांग भी कर सकती हैं, हालांकि इसका तरीका और समय अभी साफ नहीं है।
भारत और अमेरिका के बीच फिलहाल एक अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है, जिसे आगे चलकर एक बड़े बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट में बदला जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अदालत का यह फैसला भारत की बातचीत की स्थिति को और मजबूत कर सकता है।
अमेरिका भारत का बड़ा व्यापारिक साझेदार है। साल 2024-25 में भारत का अमेरिका को निर्यात 86 अरब डॉलर से ज्यादा रहा था।
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.