HAL Share Price : डिफेंस सेक्टर की कंपनी एचएएल के फाइटर जेट बनाने से पीछे हटने के बाद कंपनी के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट दिख रही है. कंपनी के शेयर में आज सुबह ही 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी.
एचएएल ने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने से अपना नाम वापस कर लिया है.
एचएएल ने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने से अपना नाम पीछे खींच लिया है. कंपनी के रेस से बाहर होने के बाद उसके स्टॉक में सुबह 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही थी. हालांकि, दोपहर 12.20 बजे यह गिरावट थोड़ी संभली और स्टॉक की कीमत 5.30 फीसदी की गिरावट के साथ 4,235.20 रुपये पर आ गई. कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 2.82 लाख करोड़ रुपये के आसपास है.
अब कौन बनाएगा लड़ाकू विमान
एचएएल के बाद लार्सन टूब्रो, भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम ने फाइटर जेट विमान बनाने के लिए बोली लगाई है. फिलहाल सबसे ज्यादा चांस एलएंडटी और भारत फोर्ज को यह मौका मिलने का लग रहा है. इस पर अगले 3 महीने में काम भी शुरू होने का अनुमान है. एक बार कंपनी अपना प्रस्ताव पेश कर देती है तो अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के विनिर्माण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा.
किस मानक पर चुनी जाएगी कंपनी
लड़ाकू विमानों को बनाने के लिए शॉर्टलिस्टिंग तकनीकी विशेषज्ञता, निर्माण क्षमता, ऑर्डर बुक की स्थिति और वित्तीय मजबूती जैसे मानकों के आधार पर की गई थी. बोलीदाताओं को एएमसीए डिजाइन को अपनाने की क्षमता के साथ-साथ विकास, इंजीनियरिंग, निर्माण, एकीकरण और परीक्षण में पर्याप्त अनुभव दिखाना जरूरी था. पात्रता के एक मानदंड में उन कंपनियों को हतोत्साहित किया गया था, जिनकी ऑर्डर बुक में बड़ी संख्या में लंबित ऑर्डर थे.
15 हजार करोड़ का बजट तय
मौजूदा योजना के तहत चुनी गई कंपनी एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के साथ मिलकर पांच AMCA प्रोटोटाइप बनाएगी. रक्षा मंत्रालय ने प्रोटोटाइप विकास चरण के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. हालांकि, जब विमान का सफलतापूर्वक विकास हो जाएगा और भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया जाएगा, तब इसका उत्पादन ऑर्डर कई गुना बड़ा होने की उम्मीद है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.