Maryam Nawaz Networth- नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज आजकल एक जेट विमान की खरीद को लेकर विवादों में हैं. शरीफ परिवार हमेशा से ही आलीशान जिंदगी जीता आया है. मरियम भी करोड़पति हैं और उनके पास कई महंगी संपत्तियां हैं.
मरियम नवाज भी करोड़पति हैं और काफी ऐशो आराम की जिंदगी जीती हैं.
पाकिस्तान के चुनाव आयोग को पिछले चुनाव के समय दिए हल्फनामें में मरियम नवाज ने अपनी कुल संपत्ति 84.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये बताई थी. PML-N की चीफ ऑर्गनाइजर द्वारा पाकिस्तान के एनए-119 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए विवरण के अनुसार, मरियम लाहौर में 1500 कनाल यानी 188 एकड़ से अधिक भूमि की मालकिन हैं.
करोड़पति मरियम के पास नहीं है कार
इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट मरियम के पास कोई कार नहीं है. नामांकन फॉर्म में दी गई जानकारी के अनुसार, मरियम ने अपने भाई हसन नवाज़ से करीब 2.9 करोड़ का लोन भी लिया हुआ है. उनके पास 17.5 लाख पाकिस्तानी रुपये का सोना है. जबकि, उनके विभिन्न बैंक खातों में 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा जमा है. मरियम के पास कई कंपनियों में 12.2 मिलियन पाकिस्तानी रुपये के शेयर भी हैं.
आर्मी कैप्टन से हुई है शादी
मरियम के पति का नाम मुहम्मद सफदर अवान है, जो 59 साल के हैं. सफदर अब पाकिस्तान की राजनीति में सक्रीय हैं. लेकिन राजनीति में आने से पहले वे पाकिस्तान आर्मी में थे. मरियम नवाज और सफदर के कुल 3 बच्चे हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.