I4C यानी इंडियन साइबर क्राइम ने फर्जी Wingo ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. यह ऐप देशभर के लाखों लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठग रहा था. ऐप यूजर्स को आसान कमाई का लालच देता था, लेकिन इंस्टॉल होते ही यूजर्स की जानकारी के बिना उनके मोबाइल से फर्जी SMS भेजे जाते थे, जो रोजाना करीब 100 तक होते थे. गृह मंत्रालय, IT मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
विंगो(Wingo) ऐप यूजर्स को आसान कमाई का लालच देता था. लोग सोचते थे कि इसमें एसएमएस टास्क करके या इन्वेस्टमेंट करके पैसे कमा लेंगे. लेकिन असल में यह ऐप यूजर्स के फोन का गलत इस्तेमाल करता था. ऐप इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स की जानकारी के बिना उनके मोबाइल से फर्जी एसएमएस भेजे जा रहे थे. ये एसएमएस रोजाना करीब 100 तक होते थे.
I4C और गृह मंत्रालय का एक्शन
इनमें ई-चालान, बेटिंग, गैंबलिंग और इन्वेस्टमेंट स्कैम से जुड़े फेक पेमेंट लिंक होते थे. यूजर को पता भी नहीं चलता था कि उनके नंबर से ऐसे मैसेज जा रहे हैं. इससे उनका फोन और नंबर फ्रॉड में इस्तेमाल होता था. इसके बाद इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सख्त कदम उठाए. सरकार ने इस बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर करारा प्रहार किया. I4C और गृह मंत्रालय ने मिलकर कार्रवाई की. विंगो ऐप के कमांड एंड कंट्रोल सर्वर को जियो-ब्लॉक कर दिया गया. मतलब अब भारत से वो सर्वर एक्सेस नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा विंगो से जुड़े 4 टेलीग्राम चैनल ब्लॉक कर दिए गए. इन चैनलों पर कुल 1.53 लाख यूजर्स थे. ये चैनल ऐप को प्रमोट करते थे और लोगों को जोड़ते थे. साथ ही 53 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो हटा दिए गए. इन वीडियो में भी आसान पैसा कमाने का झांसा देकर ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा था.
सभी यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह
यह कार्रवाई साइबर फ्रॉड के इस नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है. I4C ने कहा कि जांच अभी जारी है. गृह मंत्रालय और I4C ने सभी यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है. अगर आपके फोन में ऐसा कोई ऐप है तो तुरंत अनइंस्टॉल कर दें. अनजान ऐप्स डाउनलोड करने से पहले अच्छे से जांच लें. केवल प्ले स्टोर से विश्वसनीय ऐप्स ही लें. अगर कोई फ्रॉड लगे तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
साइबर अपराधी सिर्फ फोन का दुरुपयोग करके ही बड़े-बड़े स्कैम चलाते हैं. सरकार अब ऐसे नेटवर्क को तोड़ने में तेजी से काम कर रही है. देशभर के अलग अलग राज्यों की पुलिस पिछले कई दिनों से ऐप को लेकर लोगों को सावधान भी कर रही हैं. ऐसे में लोगों को भी जागरूक रहना होगा. इस बात का ध्यान रखें कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पर्सनल जानकारी शेयर न करें. ऐसे फ्रॉड से बचना ही हम सबकी जिम्मेदारी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.