India AI Impact Summit- एआई समिट ने पूरे एनसीआर बेल्ट के होटलों को फुल कर दिया है. इस वजह से एनसीआर में किराया तीन गुना तक बढ गया है. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में सैम ऑल्टमैन और सुंदर पिचाई जैसे वैश्विक लीडर्स शामिल हो रहे हैं.
गुरुग्राम की होटल इंडस्ट्री में एआई समिट का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि एआई समिट ने पूरे एनसीआर बेल्ट की ऑक्यूपेंसी को फुल कर दिया है. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में सैम ऑल्टमैन और सुंदर पिचाई जैसे वैश्विक लीडर्स शामिल हो रहे हैं, जिसकी वजह से मांग और आपूर्ति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है. जहां होटल मालिक चांदी काट रहे हैं, वहीं उद्योग जगत के कई बड़े नाम इन कीमतों की आलोचना कर रहे हैं. दिग्गज निवेशक मोहनदास पई ने सोशल मीडिया पर 30 लाख रुपये के कमरे को “बेतुका” बताया है. उनका कहना है कि इस तरह की कीमतों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब होती है.
1.9 लाख वाला सुइट मिल रहा 6.15 लाख में
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम की होटल इंडस्ट्री में एआई समिट का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है. ‘द लीला एम्बिएंस गुरुग्राम’ में पैनोरमिक सुइट का किराया, जो सामान्य दिनों में 1.9 लाख रुपये रहता है, 18 फरवरी के लिए 6.15 लाख रुपये तक पहुंच गया है. यानी सिर्फ एक रात ठहरने के लिए आपको छह लाख से ज्यादा चुकाने होंगे.
NCR होटल रेट लिस्ट
| शहर | होटल का नाम | सामान्य किराया (मार्च) | समिट के दौरान किराया (18 फरवरी) | बढ़ोतरी (%) लगभग |
| गुरुग्राम | The Leela Ambience Gurugram Hotel & Residences (Panoramic Suite) | ₹1,90,000 | ₹6,15,000 | ~223% |
| गुरुग्राम | The Westin Gurgaon (Royal Suite) | ₹90,000 | ₹2,10,000 | ~133% |
| गुरुग्राम | Le Meridien Gurgaon Delhi NCR (Executive Lounge) | ₹45,548 | ₹66,788 | ~47% |
| गुरुग्राम | Lemon Tree / Radisson (मिड-स्केल) | ₹12,000–13,000 | ₹22,000–26,000 | ~80–100% |
| नोएडा | Savoy Suites | ₹13,989 | ₹89,208 | ~500%+ |
| नोएडा | Bloom Hotel Sector 62 | ₹6,265 | ₹15,076 | ~140% |
| नोएडा | Sandal Suites by Lemon Tree | ₹14,776 | ₹28,028 | ~90% |
| फरीदाबाद | Radisson Blu Faridabad | ₹15,611 | ₹25,090 | ~60% |
| फरीदाबाद | Taj Surajkund Resort & Spa | ₹17,228 | ₹18,880 | ~10% |
‘वेस्टिन गुरुग्राम’ में रॉयल सुइट की कीमत 90 हजार से बढ़कर 2.10 लाख रुपये हो गई है. Le Meridien Gurgaon Delhi NCR में एग्जीक्यूटिव लाउंज एक्सेस कैटेगरी 66,788 रुपये में सूचीबद्ध है, जबकि 9 मार्च के लिए यह 45,548 रुपये है. मिड-स्केल होटलों का भी यही हाल है. लेमन ट्री और रेडिसन जैसे होटलों में जो कमरे 12-13 हजार में मिलते थे, उनके लिए अब 22 से 26 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं.
नोएडा में भी चौंकाने वाली बढ़ोतरी
हैरानी की बात यह है कि प्रतिशत के लिहाज से नोएडा ने दिल्ली और गुरुग्राम को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘सवॉय सुइट्स’ (Savoy Suites) में जो कमरा मार्च के महीने में मात्र 14 हजार रुपये में उपलब्ध है, वही कमरा समिट के दौरान 89,208 रुपये में मिल रहा है. यह करीब 500% से ज्यादा की उछाल है. ‘ब्लूम होटल’ और ‘सैंडल सुइट्स’ जैसे होटलों में भी कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं.
दिल्ली से बाहर भी प्रीमियम रश
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि दिल्ली के कुछ होटलों ने कमरे का किराया 30 लाख रुपये तक कोट किया है. लेकिन अब यह ‘प्रीमियम रश’ केवल सेंट्रल दिल्ली तक सीमित नहीं है. फरीदाबाद के ‘रेडिसन ब्लू’ और ‘ताज सूरजकुंड’ में भी कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. Radisson Blu Faridabad में सुपीरियर रूम 18 फरवरी को 25,090 रुपये में बुक हो रहा है जो 9 मार्च को 15,611 रुपये में उपलबध है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.