टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक बड़े टर्निंग पॉइंट पर खड़ा है. उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने डिजिटल पेमेंट में दुनिया को लीड किया, वैसे ही एआई में भी भारत बड़ी छलांग लगा सकता है. चंद्रशेखरन ने कहा कि एआई सिर्फ कंपनियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे शहरों, हेल्थ सिस्टम और असमानता जैसी बड़ी समस्याओं को हल करना होगा. उन्होंने कहा कि एआई का भरोसा गांवों तक फैलेगा और यह भारत की अगली बड़ी टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी बनेगा.
चंद्रशेखरन ने डिजिटल पेमेंट क्रांति का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत दुनिया के 50 प्रतिशत से ज्यादा डिजिटल पेमेंट करता है और यह दिखाता है कि देश बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी को अपनाने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि अगर भारत डिजिटल पेमेंट में ग्लोबल लीडर बन सकता है तो एआई अपनाने में भी भारत दुनिया को पीछे छोड़ सकता है.
भारत बड़े बदलाव में क्यों आगे रहता है
चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत छोटे सुधारों में कभी कभी संघर्ष करता है, लेकिन बड़े संरचनात्मक बदलाव करने में माहिर है. उन्होंने कहा कि यही इस देश की खूबसूरती है कि भारत बड़े ट्रांसफॉर्मेशन को अंजाम दे सकता है.
गांव तक पहुंचेगा एआई का भरोसा
चंद्रशेखरन ने कहा कि लोग एआई पर भरोसा करेंगे, यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में भी. उन्होंने कहा कि आधार और यूपीआई जैसी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहले ही गांव और कस्बों तक पहुंच चुकी है और अगला कदम एआई को गवर्नेंस, हेल्थ और सेवाओं में शामिल करना है.
एआई से क्या समस्याएं हल होंगी
चंद्रशेखरन ने साफ कहा कि भारत को अपने शहरों को बेहतर बनाना होगा, असमानता कम करनी होगी और हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी सिर्फ कंपनियों की एफिशिएंसी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे पब्लिक सिस्टम की समस्याओं को हल करना चाहिए. समिट के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि एआई है और ओपनएआई है. उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी भारत और दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आई है. समिट में छह दिनों में सात सौ से ज्यादा सेशन होने हैं, जिनमें एआई सेफ्टी, गवर्नेंस, एथिक्स, सॉवरेन एआई, डेटा प्रोटेक्शन और फ्यूचर ऑफ वर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.