भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Agreement) का फ्रेमवर्क घोषित किया है, जिसे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को बताया. यह समझौता दोनों देशों के बीच लाभकारी व्यापार बढ…और पढ़ें
India-US Trade Deal Live: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर मीडिया को जानकारी दे रहे हैं. इस प्रेस ब्रीफिंग में ट्रेड डील के अहम बिंदुओं, टैरिफ से जुड़े फैसलों और भारत के हितों पर इसका क्या असर होगा, इसकी जानकारी दी जा रही है.
भारत और अमेरिका ने आपसी और लाभकारी व्यापार को लेकर एक अंतरिम समझौते (Interim Agreement) का ढांचा घोषित किया है. दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह ढांचा बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) की बातचीत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराता है. इसका मकसद बाजार तक बेहतर पहुंच देना और सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत बनाना है.
संयुक्त बयान के अनुसार, अमेरिका अब भारत से आने वाले सामान पर सिर्फ 18 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा. इसमें टेक्सटाइल और परिधान, लेदर और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प उत्पाद और कुछ मशीनरी शामिल हैं. जबकि, पहले ये टैरिफ 25 फीसदी था. यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने और भविष्य में व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.