ईरान युद्ध की वजह से भारत की कई विदेशी उड़ानों पर असर पड़ा है. अमेरिका के लिए उड़ानें संचालित करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी एयर इंडिया ने बताया कि उसने अपनी कई उड़ानों को री-शिड्यूल किया है. अब मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस की उपलब्धता के आधार पर उड़ानों को नए रूट से संचालित किया जाएगा.
ईरान युद्ध से भारत की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर दिख रहा है.
अमेरिका के लिए उड़ानें संचालित करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी एयर इंडिया ने बताया कि उत्तरी अमेरिका से उड़ान भरने वाले उसके सभी विमान सोमवार को अपने तय शिड्यूल के हिसाब से ही चलेंगे. इससे पहले एयर इंडिया ने रविवार को अपनी 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कैंसिल कर दिया था. यह उड़ानें यूएई, सऊदी अरब, इजराइल और कतर से आती हैं, लेकिन ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे कैंसिल करना पड़ा था.
यूरोप से कई उड़ानें कैंसिल
एयरलाइंस ने बताया है कि 2 मार्च, 2026 को यूरोप से उड़ान भरने वाले उसके कई विमान कैंसिल रहेंगे. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि इन उड़ानों में अमृतसर-बर्मिंघम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-कोपेनहेगन और बर्मिंघम-दिल्ली शामिल हैं. प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप से आने वाली अन्य सभी उड़ानें अल्टरनेटिव रूट से शिड्यूल की जा रही हैं. नया रूट मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा.
उड़ान में लगेगा ज्यादा समय
प्रवक्ता ने बताया कि नया रूट लंबा होने की वजह से उड़ान में समय लग सकता है. उन्होंने बताया कि भारत से न्यू यॉर्क और लिबर्टी इंटरनेशनल तक जाने वाली उड़ानों को रोम के फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच के लिए रोका जाएगा. इसका मतलब है कि यात्रियों को अब सीधी उड़ान के बजाय रोम में एक स्टॉपेज लेकर न्यू यॉर्क तक पहुंचाया जाएगा. एयरलाइंस ने बताया कि अन्य रूट के लिए जा रही उड़ानों को भी नए सिरे से शिड्यूल किया जाएगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.