Energy Sector Investment : देश के एनर्जी सेक्टर में अगले 7 साल में करीब 45 लाख करोड़ का निवेश आ सकता है. इससे एनर्जी सेक्टर में जुड़ी कंपनियों के स्टॉक में भी तेजी आएगी और निवेशकों के पास पैसा बनाने का मौका है.
केंद्रीय बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत में अगले सात साल के दौरान उत्पादन, पारेषण और भंडारण सहित बिजली क्षेत्र में कुल 500 अरब डॉलर (लगभग 45 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की संभावना है. ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी’ शिखर सम्मेलन 2026’ में शिरकत करने आए अग्रवाल ने कहा कि देश में बिजली पारेषण नेटवर्क जल्द ही 5 लाख सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) के आंकड़े को पार कर जाएगा, जो वर्तमान में 4.97 लाख सीकेएम तक पहुंच चुका है.
भारत बन रहा बड़ा ऊर्जा बाजार
उन्होंने भारत को एक उच्च विकास वाला बाजार बताते हुए कहा कि अगले 7वर्षों में बिजली उत्पादन, पारेषण, ऊर्जा भंडारण और वितरण में निवेश की काफी क्षमता है. बिजली क्षेत्र की वैश्विक प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी’ शिखर सम्मेलन 2026’ का आयोजन 19 से 22 मार्च तक दिल्ली के यशोभूमि में किया जाएगा. केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की और शिखर सम्मेलन से संबंधित ब्रोशर और टीजर फिल्म भी जारी की.
250 गीगावाट मांग पूरी कर रहा भारत
इस अवसर पर बिजली मंत्री ने कहा कि भारत को अब बिजली क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि भारत ने साल 2024 में 250 गीगावाट की उच्चतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही ‘बिजली संशोधन विधेयक 2026’ पेश करने वाली है. इसमें आने वाले समय में बिजली सेक्टर को और तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. साथ ही इस सेक्टर में निवेश के लिए नियमों को भी और आसान बनाया जाएगा.
इन कंपनियों पर लगा सकते हैं दांव
- NTPC Ltd : यह सबसे बड़ी पॉवर जेनरेशन कंपनी है, जो थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी में काम करती है. हालिया रिपोर्ट में इसे टॉप पिक बताया गया है. अभी शेयर की कीमत 349.10 रुपये है, जो एक साल में 110% तक रिटर्न दे सकता है.
- Power Grid Corporation : यह कंपनी पॉवर ट्रांसमिशन में लीडर है और ग्रिड इन्फ्रा पर काम करती है. निवेश से ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में तेजी आएगी. अभी स्टॉक की कीमत 258.35 रुपये है, जो सालभर में 60% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है.
- Adani Power Ltd : इस कंपनी की थर्मल और रिन्यूएबल सेक्टर में मजबूत पकड़ है. सोलर और विंड जैसी ग्रीन एनर्जी पर जोर. अभी शेयर की कीमत 142.77 रुपये है और यह सालभर में 162% का रिटर्न दे सकता है.
- JSW Energy Ltd : यह कंपनी डाटा सेंटर और ईवी ग्रोथ को मजबूती प्रदान करती है. इसमें निवेश आने पर रिन्यूएबल और थर्मल क्षमता का विस्तार होगा. अगले कुछ साल में इसमें भी मजबूत रिटर्न मिलने का दावा किया जा रहा है.
- Tata Power Company Ltd : रिन्यूएबल एनर्जी और डिस्ट्रीब्यूशन में काम करने वाली इस कंपनी में निवेश आने से ईवी चार्जिंग इन्फ्रा को फायदा होगा. अभी शेयर का मूल्य 367.40 रुपये है, जो सालभर में 11% से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है.
- NHPC Ltd : हाइड्रो पॉवर में काम करने वाली इस सरकारी कंपनी का फोकर रिन्यूएबल एनर्जी और हाइड्रो प्रोजेक्ट पर है. निवेश आया तो इसके शेयरों की कीमत बढ़ेगी जो अभी 81.29 रुपये है और सालभर में 8% से ज्यादा के रिटर्न का अनुमान है.
- Suzlon Energy Ltd : यह कंपनी विंड पॉवर सेक्टर में काम करती है. स्टॉक की कीमत अभी 49.01 रुपये है और सालभर में 34% से ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखती है.
- Inox Wind Ltd : यह कंपनी भी विंड पॉवर सेक्टर में काम करती है और निवेश से नए प्रोजेक्ट आएं. भले ही स्टॉक की कीमत अभी कम हो लेकिन सालभर में तेज उछाल की संभावना है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.