Iran-Israel War: DGCA ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अहम सुरक्षा चेतावनी जारी की है. यह अलर्ट ईरान, इराक और इजराइल जैसे 11 देशों के हवाई क्षेत्र को लेकर है.
क्यों जारी हुई चेतावनी?
हाल ही में अमेरिका और इज़राइल ने ईरान में कुछ सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है. इस वजह से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और नागरिक विमानों के लिए खतरा पैदा हो गया है.
DGCA का कहना है कि:
• मिसाइल हमले हो सकते हैं
• एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं
• सैन्य गतिविधियों के कारण गलती से नागरिक विमान निशाना बन सकते हैं
किन देशों के ऊपर उड़ान से बचने की सलाह?
DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को इन देशों के हवाई क्षेत्र से दूर रहने को कहा है:
- ईरान
- इराक
- इजराइल
- जॉर्डन
- लेबनान
- कुवैत
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
- बहरीन
- कतर
- ओमान
कब तक लागू रहेगी चेतावनी?
यह आदेश तुरंत लागू हो गया है और 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा. जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. डीजीसीए सभी एयरलाइंस से कहा है कि वे अपने फ्लाइट प्लान तुरंत अपडेट करें और नई जानकारी पर नजर रखें. सरकार ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है.
In view of the evolving situation in the Middle East and its potential impact on international air operations, the Hon’ble Minister of Civil Aviation has undertaken a comprehensive review of preparedness and response measures with all concerned stakeholders: Ministry of Civil… pic.twitter.com/mh3rk3IixJ
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.