India Israel UPI Deal: अब भारत का पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई (UPI) इजरायल में भी काम करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यूपीआई को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है.
UPI एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यूपीआई को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है. इस साझेदारी के बाद अब इजरायल में भी भारत के UPI के जरिए पैसे का लेनदेन किया जा सकेगा.
दुनिया भर में बढ़ रहा है UPI का दबदबा
भारत में यूपीआई इतना लोकप्रिय है कि यह कैश लेनदेन को भी पीछे छोड़ चुका है। अब तक सिंगापुर, यूएई, फ्रांस और नेपाल समेत 8 से ज्यादा देशों में इसका इस्तेमाल हो रहा है. भारत के वित्त मंत्रालय के अनुसार, देश के 57% लेनदेन अब यूपीआई के जरिए ही होते हैं.
- फ्रांस: 2024 में यूरोप का पहला देश, जहां यूपीआई शुरू हुआ. पेरिस के एफिल टावर पर टिकट खरीदने के लिए यूपीआई का उपयोग शुरू हुआ.
- संयुक्त अरब अमीरात: 2021 में यूपीआई शुरू, दुबई मॉल और अन्य बड़े स्टोर में क्यूआर कोड से भुगतान होता है.
- भूटान: 2021 में पहला पड़ोसी देश, जहां भीम ऐप से यूपीआई भुगतान शुरू हुआ.
- नेपाल: 2024 में भारत और नेपाल के बीच यूपीआई से सीमा-पार लेनदेन शुरू.
- मॉरीशस: 2024 में यूपीआई और रुपे कार्ड सेवाएं शुरू, मॉरीशस में को-ब्रांडेड रुपे कार्ड को स्थानीय कार्ड के रूप में मान्यता.
- श्रीलंका: 2024 में यूपीआई शुरू, दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में मदद.
- सिंगापुर: 2023 में यूपीआई शुरू, सभी रिटेल स्टोर और पर्यटक स्थलों पर क्यूआर कोड से भुगतान.
- त्रिनिदाद और टोबैगो: अब कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो में भी BHIM ऐप से पेमेंट संभव
यूपीआई क्या है?
यूपीआई एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिससे आप मोबाइल के जरिए तुरंत पैसे भेज और मंगा सकते हैं. इस सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है. यूपीआई की मदद से आप 24×7 बैंक खाते से सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसमें सिर्फ मोबाइल नंबर, UPI ID या QR कोड की जरूरत होती है. इस सिस्टम में आईएफएससी कोड या अकाउंट नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होती.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.