Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह प्लेन क्रैश में निधन हो गया. वह चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से बारामती जा रहे थे. हादसे के बाद से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि वह जिस प्लेन से जा रहे थे, वह किस कंपनी का था और उसकी खासियत क्या है.
अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन से जा रहे थे वह Learjet कंपनी का बिजनेस जेट विमान है. इस कंपनी को साल 1960 में कनाडा के कारोबारी विलियम पॉवेल लियर ने शुरू किया था. यह विमान Bombardier Aerospace (कनाडा) के अधीन आता है. वैसे तो कंपनी ने साल 2021 से इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया, लेकिन मौजूदा विमानों की सर्विस और मेंटेनेंस जारी है. Learjet चार्टर्ड विमानों की श्रेणी में दुनियाभर में प्रसिद्ध है. जिस विमान में अजित पवार मौजूद थे, वह Learjet 45 मॉर्डल का है.
क्या है इस विमान की खासियत
Learjet 45 मॉडल की टॉप स्पीड 860 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि क्रूज स्पीड भी लगभग इतनी है. इस विमान की रेंज 1,900 से 2,200 नॉटिकल मील यानी करीब 3,500 से 4,000 किलोमीटर होती है. इसका मतलब है कि एक बार में यह विमान करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय कर सकता है. इसके अलावा जमीन से ऊंचाई तक पहुंचने की इसकी स्पीड भी काफी तेज है. यह चार्टर्ड प्लेन महज 18 से 20 मिनट में ही 41 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है.
केबिन में क्या-क्या सुविधाएं
Learjet 45 मॉडल के इस चार्टर्ड प्लेन में 6 से 8 लोगों के बैठने की क्षमता होती है. विमान के अंदर करीब 6 फीट की ऊंचाई होती है, जबकि सुविधा के लिए मुड़ने वाली मेज और कुर्सियां होती है. बैग रखने की जगह के साथ वाईफाई और सैटेलाइट फोन की सुविधा होती है. इंटरटेनमेंट के लिए डीवीडी और टीवी भी लगी होती है. यह विमान लग्जरी फीलिंग देने के साथ निजता का भी ख्याल रखता है.
छोटे रनवे पर लैंडिंग में सक्षम
यह विमान छोटे रनवे पर लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसमें कनाडा के Pratt & Whitney कंपनी का ट्विन टर्बोफैन इंजन लगा है, जो इसे ईंधन के लिए किफायती बनाता है. विमान में डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल, बेहतर नेविगेशन और सेफ्टी को बेहतर बनाता है. यह काफी तेज और सुविधाजनक होता है और यही वजह है कि इस प्लेन को देश-दुनिया में इतनी पॉपुलैरिटी मिली है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.