इस फंड ने 3, 5 और 10 साल की अवधि में लंपसम और SIP दोनों तरह के निवेशकों के लिए मजबूत रिटर्न दिया है. यही वजह है कि इसे LIC का बेस्ट परफॉर्मिंग फंड माना जा रहा है.
लंपसम निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न
जो निवेशक एक बार बड़ी रकम लगाकर लंबे समय तक निवेशित रहे, उनके लिए यह फंड काफी फायदेमंद साबित हुआ है. 3 साल में इस फंड ने करीब 28 फीसदी सालाना रिटर्न दिया, जिससे 1 लाख रुपये की रकम बढ़कर लगभग 2.10 लाख रुपये हो गई. 5 साल में यही निवेश 3.31 लाख रुपये तक पहुंच गया, जबकि 10 साल में 1 लाख की वैल्यू करीब 5.17 लाख रुपये हो गई.
SIP से धीरे-धीरे बना बड़ा फंड
नियमित निवेश करने वालों के लिए भी यह स्कीम फायदेमंद रही है. हर महीने 10,000 रुपये की SIP करने वाले निवेशकों की रकम 10 साल में करीब 34 लाख रुपये तक पहुंच गई. 5 साल में SIP वैल्यू 10 लाख रुपये से ज्यादा रही, जबकि 3 साल में भी निवेशकों को संतोषजनक रिटर्न मिला.
फंड की प्रोफाइल
LIC MF Infrastructure Fund की शुरुआत 2 जनवरी, 2013 को हुई थी और अब तक यह औसतन 15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. यह फंड NIFTY Infrastructure TRI को बेंचमार्क मानता है और फिलहाल इसके पास 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट हैं. हालांकि यह फंड बहुत ज्यादा रिस्क कैटेगरी में आता है, लेकिन इसके रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न्स बैलेंस नजर आते हैं.
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर मजबूत पकड़
इस फंड का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सेक्टर्स में निवेश किया गया है. इंडस्ट्रियल कंपनियों के साथ-साथ एनर्जी, मटीरियल्स और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक्स भी पोर्टफोलियो में शामिल हैं. एलएंडटी, टाटा मोटर्स, आरईसी और Cummins India जैसी कंपनियों में निवेश के चलते फंड को सेक्टर ग्रोथ का सीधा फायदा मिला है.
(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.