रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत आने वाले समय में तेज आर्थिक विकास कर सकता है. उनका मानना है कि 8-10% की ग्रोथ बनाए रख सकता है और भविष्य में डबल डिजिट ग्रोथ भी संभव है.
मुंबई में जियो-ब्लैकरॉक इवेंट के दौरान ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक से बातचीत में अंबानी ने कहा, ”मुझे भारत दुनिया से तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था का वृक्ष अब स्पष्ट रूप से फल दे रहा है, वह भी स्थिरता और भरपूर संभावनाओं के साथ. हमारी पॉलिसी टिकाऊ रही हैं, पॉलिसी में कंटीन्यूटी रही है और हमने हमेशा कंजर्वेटिव रुख अपनाया है.”
प्रोडक्टिव नहीं रही है भारतीयों की बचत
भारतीयों की बचत पर बात करते हुए अंबानी ने कहा, ”पिछले 5-6 दशकों से भारतीय लगातार बचत करते आए हैं, लेकिन वह बचत उतनी प्रोडक्टिव नहीं रही है. जियो-ब्लैकरॉक के लिए अवसर यह है कि हम लोगों को बचत के साथ-साथ उसे कमाई में बदलने का विकल्प दें.”
ऊर्जा और टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता
एनर्जी सेक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि अगले दशक में भारत अपनी 80 फीसदी एनर्जी आयात नहीं करेगा. मुकेश अंबानी ने कहा, ”टेक्नोलॉजीकल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत दुनिया से पीछे नहीं रहेगा. मेरा मानना है कि भारत के पास 4.5 ट्रिलियन डॉलर का अवसर है और अगले 20–30 साल में भारत दुनिया के बाकी देशों से तेजी से आगे बढ़ेगा.”
समाज के साथ निवेशकों का फायदा
गौरतलब है कि जियो-ब्लैकरॉक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के बीच 50:50 का जॉइंट वेंचर है. इस पार्टनरशिप पर अंबानी ने कहा, ”लैरी ने मुझसे कहा कि ब्लैकरॉक का मकसद सिर्फ शॉर्ट-टर्म नतीजे या निवेशकों के लिए रिटर्न कमाना नहीं है. अगर हम पहले समाज के बेहतर भविष्य के लिए इस पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पाते, तो हमारा काम अधूरा है. यही सोच रिलायंस की भी है.”
(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.