एन आर नारायण मूर्ति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कभी इंसानी दिमाग से बेहतर नहीं हो सकता. उन्होंने युवाओं को लगातार नई स्किल सीखने और टेक्नोलॉजी को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी. मूर्ति ने सम्मान, नैतिकता और लॉन्ग टर्म सोच को बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत बताया.
एन आर नारायण मूर्ति ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी संपत्ति बताया. उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा भी साझा किया और बताया कि स्कूल में साझा संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सीख ने उनकी बिजनेस एथिक्स को आकार दिया. उन्होंने कहा कि यही मूल्य आगे चलकर इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनी बनाने में उनके काम आए.
सम्मान को मुनाफे से ऊपर रखा
मूर्ति ने कहा कि उन्होंने हमेशा सबसे सफल उद्यमी बनने से ज्यादा सबसे सम्मानित उद्यमी बनने का लक्ष्य रखा. उनके मुताबिक कमाई और मुनाफा सेकेंडरी हैं, लेकिन भरोसा और सम्मान किसी भी बिजनेस की असली पूंजी होते हैं.
बड़ा झटका जिसने लंबी सोच सिखाई
उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में आई एक बड़ी चुनौती का जिक्र किया. उस समय एक फॉर्च्यून 100 अमेरिकी कंपनी इन्फोसिस के करीब 25 प्रतिशत बिजनेस का हिस्सा थी और जब वह क्लाइंट गया तो कंपनी को बड़ा झटका लगा. मूर्ति ने कहा कि इस घटना ने उन्हें लॉन्ग टर्म सोचने की सीख दी और बिजनेस में विविधता लाने की समझ दी.
मैनेजमेंट का गोल्डन रूल बताया
एन आर नारायण मूर्ति ने मैनेजमेंट का अपना फेमस सिद्धांत भी दोहराया. उन्होंने कहा कि तारीफ हमेशा सार्वजनिक रूप से करनी चाहिए और आलोचना निजी तौर पर. उन्होंने बताया कि इन्फोसिस में परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत कर्मचारियों को सुधार के लिए छह महीने का समय दिया जाता है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बताया अवसर
मूर्ति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों के लिए खतरा नहीं बल्कि बड़ा अवसर है. अगर युवा सही स्किल्स सीखें तो वे एआई के साथ मिलकर ज्यादा बड़ी समस्याएं हल कर सकते हैं. उनका मानना है कि इंसानी सोच, रचनात्मकता और नैतिकता हमेशा मशीनों से आगे रहेगी. एन आर नारायण मूर्ति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कभी इंसानी दिमाग से बेहतर नहीं हो सकता. उन्होंने युवाओं को लगातार नई स्किल सीखने और टेक्नोलॉजी को अवसर की तरह देखने की सलाह दी. मूर्ति ने सम्मान को मुनाफे से ज्यादा अहम बताया और अपने बिजनेस अनुभवों से जीवन के अहम सबक साझा किए.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.