Property Fraud : मैसेर्ज ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने 32nd माइलस्टोन के डायरेक्टर ध्रुव शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से शर्मा ने जिस प्रॉपर्टी को बेचने का सेल एग्रीमेंट किया, उसे वे 25 अन्य लोगों को बेच चुके हैं.
ध्रुव शर्मा एनसीआर के जाने-माने बिल्डर हैं.
इस सबंध में मैसेर्ज ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की तरफ से शिकायत दी गई थी. जिसमें बताया गया कि मैसेर्ज 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड ने उनकी कंपनी से साल 2021 में संपर्क किया. उनकी तरफ से बताया गया कि वे रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी हैं. 32nd माइलस्टोन सेक्टर-15, पार्ट-2 के परिसर में पहली मंजिल पर एक 3000 वर्ग फुट की यूनिट की बिक्री की पेशकश की. कंपनी ने साल 2021 में 2 करोड़ 50 लाख रुपए में सौदा तय हो गया. एग्रीमेंट टू सेल करके पूरा भुगतान कर दिया गया.
कन्विन्स डीड नहीं कराई
मैसेर्ज ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ध्रुव शर्मा की कंपनी को जब कन्वियन्स डीड कराने के लिए कहा गया तो वह टालती रही. पीड़ित कंपनी ने 11 अक्टूबर 2023 को नोटिस जारी करवाया, लेकिन 32nd माइलस्टोन ने कोई जवाब नहीं दिया गया.
25 लोगों ने नाम कराई कन्वियन्स डीड
बाद में पता चला कि जिस यूनिट के लिए उनसे ढाई करोड़ लिए गए उसे तो वर्ष-2022 से वर्ष-2023 के बीच 25 अन्य व्यक्तियों के नाम कन्विन्स डीड कराई जा चुकी है. ऐसे में उनके साथ धोखाधडी करके सेल एग्रीमेंट समाप्त किया और उनसे ठगी की है. इस संबंध में दो जनवरी 2026 को गुरुग्राम के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.