सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज एनसीआर सहित देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं. ग्लोबल मार्केट में भी क्रूड का भाव बढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे बढ़त के साथ 95.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे चढ़कर 88.19 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 30 पैसे महंगा होकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 95.51 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 13 पैसे गिरावट के साथ 87.97 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 70.85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी मामूली रूप से बढ़ा है और 65.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.