Fuel Crisis in Nepal : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी तेल और ईंधन का संकट गहराता जा रहा है. नेपाल ने रविवार रात से ही पेट्रोल के दाम 31 रुपये लीटर बढ़ा दिए हैं तो डीजल अब 54 रुपये लीटर महंगा हो गया है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी एकमुश्त 296 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
नेपाल में तेल और ईंधन का संकट बढ़ता जा रहा है.
नई दिल्ली. भारत के पड़ोसी देश नेपाल पर ईरान और इजराइल की जंग का बखूबी असर दिखने लगा है. नेपाल सरकार ने एक झटके में पेट्रोल-डीजल सहित एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. नेपाल में अब पेट्रोल 31 रुपये लीटर तो डीजल 54 रुपये लीटर महंगा हो गया है, जबकि एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 296 रुपये बढ़ गए हैं. नेपाल ऑयल निगम ने रविवार देर रात तक बैठक के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.
About the Author
Pramod Kumar Tiwariप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें